फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों के बीच पेड़ गिरा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी-तूफान और बारिश से बछुवाबांण मल्ला में दो आवासीय मकानों के बीच एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं, बच्छुवाबांण मल्ला के साथ ही लामबगड़ क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान से शाम करीब पांच बजे बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से पूरी खंसर घाटी में बिजली सप्लाई ठप हो गई। कलचुंडा के सामाजिक कार्यकर्ता पान सिंह नेगी ने बताया कि सारे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। अवर अभियंता विद्युत सीएस बुटोला के मुताबिक रविवार शाम तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें