फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वसुधारा ट्रेक पर यात्री की तबीयत बिगड़ी

Thu, 22 May 2025 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। माणा से वसुधारा जा रहे एक ट्रैकर की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अब वह स्वस्थ है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विपिन गिरी बुधवार को माणा से वसुधारा ट्रैक पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। विपिन ने खुद 112 पर फोन कर मदद मांगी। माणा चौकी प्रभारी विजय ने बताया कि वे टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। 10 मिनट में वे ट्रैकर के पास पहुंच गए। उन्होंने तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया कि चिकित्सकों की देखरेख में अब ट्रैकर स्वस्थ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें