गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी तक सात दावेदारों ने नामांकनपत्र खरीदे हैं। जबकि मंगलवार को दो लोगों ने नामांकनपत्र खरीदे। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला और निर्दलीय देवेंद्र सिंह राणा ने नामांकनपत्र खरीदे हैं। अभी तक किसी ने भी नामांकनपत्र दाखिल नहीं किया है। संवाद