फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन दिन में प्राणमति नदी पर तैयार की अस्थायी पुलिया

Sun, 28 Sep 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सूना, थराली गांव, देवलग्वाड़ सुनाऊं तल्ला और पैनगढ़ गांवों के लिए तहसील मुख्यालय से आवाजाही शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने एक बार फिर लोक निर्माण विभाग की सहायता से प्राणमति नदी पर लकड़ी की पुलिया तैयार कर ली है। इस इस बरसात के सीजन में ग्रामीणों की ओर से चार माह में आठवीं बार लकड़ी की पुलिया का निर्माण किया है। लोनिवि की जेसीबी ने एलाइनमेंट तैयार किया और ग्रामीणों ने चीड़ की बल्लियाें और फट्टे से लकड़ी की पुलिया तैयार की जिसमें ग्रामीणों को तीन दिन का समय लगा। कुंवर सिंह, लवलेश पंत, राकेश देवराड़ी, नंदा बल्लभ पंत, पार्षद मोहन पंत ने कहा कि शासन-प्रशासन को अब तुरंत प्राणमति नदी पर झूला पुल या बैली ब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें