फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कृष्ण जन्म की झांकी निकाली

Sun, 15 Nov 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथावाचक आचार्य पंडित कुशलानंद सती ने श्रद्धालुओं को भक्त प्रह्लाद की कथा का श्रवण कराया। उन्होंने प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान के प्रति उनकी श्रद्धा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि विपरीत परिस्थितियां भी भक्त का विश्वास डिगा नहीं सकतीं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी निकाली गई। कृष्ण जन्म की झांकी देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से कथा स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। इस मौके पर आयोजक शशि हटवाल, विक्की, सुरुचि, मुरली हटवाल, सत्यप्रसाद, भगवती प्रसाद, गोविंद, महिधर, मनोज कोठियाल, ममता, सतीश नैनवाल, रेनू, हरीश कुमेड़ी, कविता और रामेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें