फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोगों की मांग पर पनाई गांव में बनाया स्वीमिंग पूल

Mon, 06 Apr 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। पालिका क्षेत्र के पनाई गांव के निकट स्वीमिंग पूल बनाया गया है। यह पूल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नगर क्षेत्र के बच्चों के लिए यह तैराकी, मनोरंजन और शारीरिक व्यायाम का जरिया बन गया है। पनाई गांव के समीप पानी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए जनता की मांग और वार्ड सभासद गौरव कपूर की पहल पर नगर पालिका ने एक माह पूर्व 8 लाख की लागत से इस स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया है। इसके समीप ही नहर से लगा हुआ एक छोटा झरना, आम के पेड़ के नीचे बैठने के लिए चबूतरा और पूरे नगर क्षेत्र की पेंटिंग देखने के लिए लोग सुबह शाम यहां सैर करने पहुंच रहे हैं। पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, देवेंद्र नेगी, वार्ड सभासद व अन्य लोगों ने बताया कि कम गहराई (करीब एक मीटर) के स्वीमिंग पूल में अभिभावक अपनी निगरानी में ही यहां बच्चों को तैराकी करवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें