फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूस्खलन रोकने के लिए बनेगी सुरक्षा दीवार

Wed, 23 Sep 2026 03:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। स्टेट हाईवे थराली-देवाल-लोहाजंग पर स्थित गमलीगाड़ भूस्खलन क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग चार परत की क्रेटवायर सुरक्षा दीवार बनाएगा। इसके लिए विभाग ने करीब 45 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है। यहां पिछले एक महीने से लगातार भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

गमलीगाड़ हाईवे एक संवेदनशील और खतरनाक क्षेत्र बन चुका है। हर बरसात में यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन होता है। लोनिवि ने इस भूस्खलन क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वे करवाया था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि भूगर्भीय रिपोर्ट के तहत यहां अस्थायी उपचार का सुझाव दिया गया है। क्रेटवायर की सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 45 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद चार परत की क्रेट वायर दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह दीवार क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें