गोपेश्वर। जिला सभागार गोपेश्वर में 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनने के साथ उनका समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जनता मिलन कार्यक्रम के बाद लला स्तरीय विकास प्राधिकरण गोपेश्वर की बोर्ड बैठक भी गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में होगी। इसमें प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों व प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। संवाद