फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नशे के विरोध में ज्योतिर्मठ बाजार बंद रख किया प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यापार संघ और स्थानीय लोगों ने बाजार में निकाली रैली, थाने में दिया धरना
विज्ञापन




ज्योतिर्मठ। क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। स्थानीय लोगों के साथ नगर में रैली निकाली और थाने में धरना दिया। कहा कि यदि जल्द नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ क्षेत्र में स्मैक, चरस सहित कई तहर के नशे का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है व युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को व्यापार संघ ने दुकानें बंद रखी और स्थानीय लोगों के साथ बदरीनाथ स्टैंड से कोतवाली तक रैली निकाली। साथ ही कोतवाली में धरना दिया जिसके बाद एसपी को ज्ञापन भेजा। स्थानीय महिला अनीता देवी ने कहा कि युवा नशे के आदी होने के चलते दुर्घटना की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि बाहर से आकर यहां स्मैक की तस्करी की जा रही है। नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए व उग्र आंदोलन किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिर्मठ शांत और धार्मिक स्थल है। यहां के भोले-भाले युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। इसे किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा, रमेश डिमरी, सभासद प्रदीप पंवार, समीर डिमरी, सौरभ राणा, सुरभि शाह, आरती उनियाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय महिलाएं व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें