नारायणबगड़। नहाने गए एक व्यक्ति की गदेरे में गिरकर मौत हो गई।
मंगलवार शाम करीब चार बजे बिरमाल गांव का दिनेश मलेठा (42) मलेठा गांव के रठियाबगड़ गदेरे में नहाने और कपड़े धोने अकेले गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान पैर फिसलने से वह गदेरे में गिर गया और पत्थर से जा टकराया। उसके सिर और कान के पास गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची। शव बरामद कर नारायणबगड़ अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। बुधवार सुबह पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद