फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा

Mon, 17 Mar 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार शाम को हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी की ओर जा रही कार गौरंग के पास खाई में गिर गई थी। हादसे में फूलचंद कश्यप पुत्र उनियाल कश्यप निवासी गोरंग गंभीर घायल हो गया था और उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर किया गया। जबकि कार में सवार चालक सहित तीन अन्य घायलों को हल्की चोटें आई थीं जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में ही उपचार किया गया। सोमवार को गंभीर रूप से घायल फूलचंद कश्यप की जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें