कर्णप्रयाग। बंदर और लंगूर अब लोगों को चोटिल भी कर रहे हैं। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप कुमार पुड़ियाणी से कर्णप्रयाग आ रहे थे कि अचानक एक लंगूर ने बाइक पर कूद मार दी। बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह और बाइक पर पीछे बैठी महिला चोटिल हो गई। संदीप कुमार ने बताया कि पहाड़ों में बंदरों और लंगूरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं लेकिन अब तो वह लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। संवाद