पोखरी। विकासखंड सभागार पोखरी में 25 नवंबर को वृहद किसान ऋण मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें सहकारी बैंक व समितियों की ओर से पात्र किसानों को ऋण वितरित किया जाएगा। किसानों को कृषि गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने व उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह मेला आयोजित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह नेगी ने बताया कि ऋण मेले में किसानों को ऋण सुविधा, विभिन्न ऋण योजनाओं व बैंकिंग सेवाओं और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में पात्र किसानों को ऋण वितरित किया जाएगा। संवाद