फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 1000 पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विभिन्न जगहों पर किया गया पौधरोपण
विज्ञापन




गंगोलगांव, ग्वाड़, टंगसा और मैठाणा में हुआ आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन, चरण पादुका गोथल समिति और संकल्प अभियान की ओर रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न जगहों पर 1000 पौधों का रोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान गंगोलगांव में महिला मंगल दल की महिलाओं और युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण रैली भी आयोजित की।
विज्ञापन




पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी ने किया। ग्वाड़ गांव में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल की महिला व युवाओं ने वन पंचायत की भूमि पर बांज, पय्यां, आंवला, अनार, अमरूद, नींबू, करौंदा, नीम, हरड़, बहेड़ा, तेजपत्ता, बांस, गोल्ड मोर के पौधे रोपे। इस दौरान हुई पर्यावरण गोष्ठी में डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड के साथ ही जहरीली गैसों को ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे पर्यावरण शुद्ध होता है। गंगोलगांव के दलीप कुमार, कुलदीप करासी और महिला मंगल दल ग्वाड़ की महिलाओं ने पर्यावरण से संबंधित गीत गाए इस मौके पर गोथल समिति के संरक्षक सुधीर तिवारी, युमंद अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, सुनील पुंडीर, वन सरपंच कमला देवी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप बिष्ट, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे। टंगसा गांव में संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ममं दल अध्यक्ष रजनी राणा, कुसुम बिष्ट, गीता, जयपाल, पुष्कर, सुरजीत, इंदू आदि मौजूद रहे। जीआईसी मैठाणा के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें