फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुलिंग ग्राम पंचायत में तैनात हो प्रशासक, एसडीएम को भेजा पत्र

Sat, 21 Feb 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। विस्थपित ग्राम पंचायत कुलिंग के निवर्तमान ग्राम प्रधान ने एसडीएम को पत्र लिखकर गांव में प्रशासक की तैनाती की मांग की। वर्ष 2018 की आपदा से प्रभावित कुलिंग ग्राम पंचायत के 65 परिवारों को करीब छह किमी दूर दीदना तोक में विस्थापित किया गया था लेकिन दीदना में सड़क व स्कूल की सुविधा नहीं दी। 2008- 09 में नौ किमी सड़क को अब तक सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं मिली। कुलिंग के ग्रामीणों ने दीदना गांव में सड़क जाने के बाद ही गांव की सरकार बनाने के निर्णय के तहत पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था। ऐसे में यहां ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पाया। अब निवर्तमान ग्राम प्रधान हुकम सिंह बिष्ट ने एसडीएम को भेजे पत्र में बताया कि प्रशासनिक सहित कार्य के संपादन के लिए प्रशासक नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र प्रशासक की तैनाती की मांग की। वहीं इस बारे में बीडीओ जयदीप बैरवाण ने बताया कि प्रशासक की तैनाती डीपीआरओ के स्तर से होनी है। इस बारे में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जााएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें