गोपेश्वर। नगर पंचायत नंदानगर के मुनियाली गांव के पास गुलदार ने चार बकरियों को मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि मुनियाली निवासी विक्रम लाल भेड़-बकरी पालन से परिवार का भरण पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी गांव के पास खेतों में बकरियां चरा रही थी। अचानक गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया और देखते ही देखते चार बकरियों को मार डाला। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार एक माह में विक्रम लाल की सात बकरियों को मार चुका है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद