फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पैदल ही पंजाब से हेमकुंड जा रहा श्रद्धालुओं का जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिख श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब से पैदल हेमकुंड साहिब जा रहा है। शनिवार को जत्था पीपलकोटी पहुंचा और रात्रि विश्राम के लिए पाखी गरुड़गंगा स्थित गुरुद्वारे में पहुंच गया है। पंजाब के पटियाला से सेवादार प्रताप सिंह की अगुवाई में 70 सिख यात्रियों ने 25 अगस्त को अपनी पैदल यात्रा शुरू की। जत्थे में शामिल 45 पुरुष और 25 महिलाएं पैदल ही हेमकुंड साहिब जा जा रहे हैं। रविवार को वे जोशीमठ पहुंचेंगे और सोमवार को गोविंदघाट। जत्थे में प्रधान सतनाम सिंह, प्रीतपाल सिंह, सरजीत सिंह, संतोष सिंह, बलजीत सिंह, संतोष कौर, सिमरन कौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें