फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सभासद ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 31 Jul 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक में आकर अभद्रता करने व धमकी देने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। सभासद मंजिला देवी ने नगर पंचायत नंदानगर की अध्यक्ष के पति सुखवीर रौतेला के खिलाफ नंदानगर थाने में शिकायत की। उन्होंने उनके साथ अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक की सभासद मंजिला देवी की ओर से थाने में दी तहरीर में कहा गया कि शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से सभी सभासदों के साथ बैठक रखी गई थी। इसी दौरान अध्यक्ष के पति सुखवीर रौतेला भी वहां पहुंच गए और मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौच करने लगे। कहा कि जब उन्होंने फोन से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो सुखवीर रौतेला ने फोन छीनकर नीचे गिरा दिया। कहा कि तुझे और तेरे फोन को खिड़की से बाहर फेंक दूंगा। आरोप लगाया कि उनके चरित्र पर लांछन लगाने के साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें