फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छह वर्षीय बच्चे के गले में फंसा सिक्का, जटिल ऑपरेशन से निकाला

Sat, 30 May 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में चिकित्सकों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक करते हुए छह वर्षीय बच्चे के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाल लिया। बच्चा अब पूरी तरह से सुरक्षित है। मंडल घाटी के खल्ला निवासी छह वर्षीय सुशांत पुत्र राकेश को सांस लेने और खाना खाने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। ईएनटी सर्जन डॉ. दिग्विजय वंडकर ने एक्सरे जांच की तो बच्चे के गले में सिक्का फंसा मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. दिग्विजय, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट नेहा चौहान, नर्सिंग अधिकारी गौतम हिंदवाल, टीनू रानी ने तत्काल ऑपरेशन की तैयारी की। चिकित्सकों ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से सावधानीपूर्वक गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाल लिया। बच्चे की स्थिति सामान्य है। बच्चे के स्वस्थ होने पर परिजनों ने भी राहत की सांस ली। फिलहाल बच्चा चिकित्सकों की निगरानी में है। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने चिकित्सकों व चिकित्सकीय टीम की सराहना करते हुए अस्पताल में हर तरह की चिकित्सकीय सेवाएं निरंतर सुदृढ़ की जा रही हैं। प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन पाल ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को सिक्के, बैटरी, पिन सहित छोटी वस्तुओं से दूर रखें। ऐसी स्थिति आने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें