फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सरस्वती शिशु मंदिर गैरसैंण में हुआ शिशु मेला कार्यक्रम

Wed, 18 Feb 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। बुधवार को विद्या भारती संचालित सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन ने शिशुओं के सर्वांगीण विकास शिशु नगरी एवं शिशु मेला आयोजित किया गया। बुधवार को प्रदेश सरकार में दायित्वधारी रामचंद्र गौड़ ने शिशु मेले का दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ललित मोहन पोखरियाल ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमने 12 शिशु वाटिका का निर्माण किया है। जिसमें कलाशाला, चिड़ियाघर, कार्यशाला, वस्तु संग्रहालय, आदर्श घर, प्रदर्शनी, विज्ञान प्रयोगशाला, रंग मंच, उद्यान, क्रीडा आंगन, चित्र पुस्तकालय और तरणताल वाटिका बनाई गई है। चमोली के संभाग निरीक्षक मुरलीधर चंदोला ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा प्रणाली के तहत शिशु मेले में 12 शिशु वाटिका बनाई गई है ताकि छोटे से छोटे बच्चा अपनी प्रतिभा को पहचान सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, नपं अध्यक्ष मोहन भंडारी, आरएसएस के जिला संघ चालक दिगंबर प्रसाद गैड़ी, सत्य प्रकाश रतूड़ी, जिला संयोजक पतंजलि वीरेंद्र सिंह नेगी, गंगा सिंह पंवार, सभासद गोविंद सिंह और उर्मिला ढोंडियाल, जमन सिंह बिष्ट सहित स्कूली छात्र-छात्राएं और विद्यालय के कई अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें