फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धोखाधड़ी की शिकायत पर ज्वेलर पर दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 12 Sep 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में मिलावटी सोना और धोखाधड़ी की शिकायतें मिलने पर थाना गोपेश्वर पुलिस ने सर्राफा संगठन से जुड़े ज्वेलर्स और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि किसी भी ज्वेलर्स की ओर से धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सरराफा संगठन के पदाधिकारियों से भी ऐसे ज्वेलर्स को संघ से बाहर करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने दुकानों में सीसीटीवी लगवाने और हॉलमार्क की ज्वेलरी बेचने के निर्देश दिए। सरराफा संघ के अध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि किसी भी दुकान से सोने में धोखाधड़ी की शिकायत मिली तो उसे संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। व्यापार संघ के संरक्षक अंकोला पुरोहित ने कहा कि मिलावटी सोने के आभूषण बनाने की शिकायतें ग्राहकों की ओर से की जा रही हैं। एक ग्राहक की ओर से पुराना सोना और धनराशि देने के बाद भी उसे आभूषण बनाकर नहीं दिए गए। ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अनिल कुमार, विजय, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें