घाट बाजार में रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : GOPESHWAR
बाल विकास योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने घाट बाजार में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत रैली आयोजित की। आम लोगों को रैली के माध्यम से बच्चों को पोषणयुक्त खाद्यान्न खिलाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने पीएनबी शाखा से होते हुए कुरुड़ पुल, पुराना बाजार से होते हुए मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली आयोजित की। इस मौके पर सुपरवाइजर गायत्री देवी, जयकरण सिंह नेगी, राजेश्वरी देवी, उषा, यशोदा, गुड्डी, अनीता देवी आदि मौजूद थे।