फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छत तोड़कर गौशाला में घुसा भालू, गाय को मारा

Mon, 19 Jan 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों से शांत दिख रहा भालू फिर हुआ सक्रिय
विज्ञापन


पोखरी। क्षेत्र में भालू की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिनों से भालू की गतिविधि कुछ कम हुई थी लेकिन अब फिर क्षेत्र में भालू सक्रिय हो गया है। बीती रात भालू ने एक गौशाला में घुसकर गाय को मार डाला। इससे क्षेत्र में फिर से दहशत फैल गयी है। विकासखंड पोखरी के ग्राम भिकोना के खाल गांव में घर से कुछ दूरी पर जगदीश प्रसाद खाली की गौशाला में सोमवार सुबह उनकी पत्नी मवेशियों को चारा देने गई तो छत टूटी हुई थी। अंदर देखा तो दरवाजे के पास गाय मरी हुई थी, भालू ने गाय का पेट फाड़ हुआ था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा ने वन विभाग को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भालू की सक्रियता से लोगों में दहशत है। इस घटना के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि गाय की मौत की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। मुआवजे के लिए रिपोर्ट वन विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें