पोखरी (चमोली)। चंद्रशिला पट्टी क्षेत्र में भालू के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। सलना गांव में रविवार रात भालू ने गोशाला तोड़कर बैल को मार डाला। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम प्रधान हेमलता देवी ने बताया कि भालू ने मुकेश लाल सैलानी की गोशाला तोड़कर बैल को मार डाला। ग्राम प्रधान किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी और जौरासी की प्रधान मीनाक्षी देवी ने वन विभाग से भालू के निजात दिलाने की मांग की। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं ने बताया कि गांव में निरीक्षण के लिए विभागीय टीम भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। भालू को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास भी किया जा रहा है। संवाद