फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कालेज में जड़े ताले

Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। शिक्षक के स्थानांतरण होने के विरोध और सभी विषयों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने कालेज बंद कराया। उन्होंने कालेज में कोई भी कार्य नहीं होने दिया। इस दौरान परिसर से मुख्य बाजार तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकालते हुए शासन, प्रशासन पर वादाखिलाफी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया। छात्र-छात्राओं के आंदोलन को व्यापार संघ तलवाड़ी और जनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कालेज खुला लेकिन छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप चंद्र जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कालेज में तालाबंदी कर दी। इसके बाद मुख्य बाजार में हुई आमसभा में छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि बीते माह आंदोलन के बाद शासन ने कालेज में चार शिक्षकों की तैनाती की थी, लेकिन अब एक शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि सीएम से लंबे समय से कालेज में सभी विषयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की जा रही है, लेकिन शासन इसे नजरअंदाज कर रहा है। पीटीए अध्यक्ष शंकर लाल ने कहा कि शासन उच्च शिक्षा के नाम पर छात्रों के साथ मजाक कर रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। जुलूस और सभा में छात्रसंघ उपाध्यक्ष दमयंती बिष्ट, सचिव प्रकाश चंद्र, सह सचिव मनोज सती, कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, यूआर सुनील बिष्ट, नवीन चंदोला, पंकज, पूजा, अर्चना, ज्योति आदि मौजूद थे।

शिक्षक का स्थानांतरण शासनस्तर पर हुआ है। शिक्षक को शासन से कार्यमुक्त करने का दबाव लगातार किया जा रहा था, जिस कारण मुझे उन्हें कार्यमुक्त करना पड़ा। - एमसी नैनवाल, प्राचार्य डिग्री कालेज तलवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें