फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के मलबे से परखाल-रैंस-चोपता मार्ग बंद

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। निर्माणाधीन परखाल-जुनेर मोटर मार्ग के भारी मलबे से परखाल-चोपता मोटर मार्ग दो दिन से बंद पड़ा है। मार्ग बंद होने से कड़ाकोट पट्टी के 12 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को 16 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। गांवों में रसद सहित जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी ठप पड़ी है।
विज्ञापन

परखाल से जुनेर गांव के लिए इन दिनों सड़क बनाई जा रही है लेकिन निर्माणाधीन सड़क का मलबा, नीचे से गुजर रहे परखाल-चोपता मार्ग पर गिर रहा है, जिससे मार्ग आए दिन बंद हो रहा है। बीते बुधवार से मार्ग पर भारी मलबा होने से यातायात ठप पड़ा है। इस समस्या से क्षेत्र के जाख, चल्यापानी, भंगोटा, रैंस, चोपता, तुनेड़ा, बैथरा, लोदला, कफारतीर, जाखपाट्यिूं, कोठली, कोथरा, चिरखून, भटियाणा, भुलक्वाणी तथा सुनभी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विभाग और प्रशासन से शीघ्र मार्ग बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें