थराली। थानाक्षेत्र की डेढ़ वर्षीय अंजलि की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस अंजलि के नाना की लिखित नामजद तहरीर के बाद अंजलि की लापता मां दीपा देवी की तलाश में जुटी है। दीपा देवी पर ही अंजलि की हत्या का आरोप है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला दीपा देवी के मोबाइल फोन नंबर को ट्रेस आउट किया जा रहा है। जैसे ही दीपा देवी की लोकेशन का पता चलेगा पुलिस टीम को दीपा की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया जाएगा। बता दें कि 18 अक्तूबर को तहसील मुख्यालय के समीप डेढ़ वर्षीय अंजलि का शव मिला था।