फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह ही दे पाया ट्रांसफार्मर विद्युत सप्लाई

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत खलतरा में ऊर्जा निगम द्वारा एक सप्ताह पूर्व स्थापित 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ऊर्जा निगम द्वारा 16 अक्तूबर को गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन 22 अक्तूबर को यह ट्रांसफार्मर भी जल गया है।
विज्ञापन

खलतरा गांव में 85 कनेक्शन हैं, जिससे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत भार नहीं उठा पा रहा है। ग्राम प्रधान खलतरा पुष्पा देवी का कहना है कि ऊर्जा निगम द्वारा गांव में विद्युत लाइन के रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक माह पूर्व भी ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गांव के 75 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर थे। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पंवार का कहना है कि गांव में शीघ्र ही उच्च क्षमता का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिससे बार-बार विद्युत सप्लाई में दिक्कत न हो। बीती 23 अक्तूबर को ग्राम पंचायत मटई के कांडा ग्वाड़ गांव में भी विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें