फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ की सड़क किनारे नालियां तक नहीं

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सड़क सुधारीकरण के नाम पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद विभाग की बदइंतजामी सामने आ रही है। विभाग सड़क पर डामरीकरण तो कर रहा है, लेकिन यहां नालियों का निर्माण ही नहीं किया। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा और बारिश का पानी सड़क किनारे जमा हो रहा है, जिससे लोगों को चलने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत करीब 11 करोड़ की लागत से कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे का सुधारीकरण कार्य कर रहा है। विभाग ने कर्णप्रयाग से सिमली तक मार्ग का डामरीकरण कर दिया है लेकिन सड़क किनारे की नालियां नहीं बनाईं। सिमली के व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल, जगदीश लडोला, राजेंद्र डिमरी ने कहा कि सिमली कस्बे में नालियां न होने से परेशानी हो रही है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का पानी बाजारों में जमा हो रहा है, जिससे बीमारियों की संभावना बनी है। एनएच खंड रानीखेत के सहायक अभियंता एमबी थापा और पीएस नेगी ने बताया कि कर्णप्रयाग, सिमली और आदिबदरी में नालियों के निर्माण के लिए इस्टीमेट भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने पर नालियों का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें