फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शुरू कराई परीक्षा

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने पर शनिवार को राजकीय हाईस्कूल वाण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कक्षा 6 से 10 की अंग्रेजी विषय की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू करवाई। हालांकि इस समस्या के चलते परीक्षा आधा घंटा देरी से शुरू हो सकी। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को फोन पर सूचना देते हुए लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल वाण में शनिवार को सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन हाईस्कूल वाण में चारों शिक्षकों में से कोई भी नहीं पहुंचा। करीब आधा घंटा इंतजार के बाद वहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ही परीक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 10 वीं तक के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र की कापियां वितरित करनी पड़ी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और अन्य कई ग्रामीण भी विद्यालय में पहुंचे। परीक्षा के करीब एक घंटा बाद एक शिक्षक स्कूल पहुंचा।
इस संबंध में सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि उन्हें जनप्रतिनिधियों से घटनाक्रम की जानकारी मिल चुकी है। मामले की तेजी से जांच कर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि देवाल ब्लाक के कई विद्यालयों में शिक्षकों के देर से पहुंचने और कई दिनों तक गायब रहने की शिकायतें लगातर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मिल रही है। इस संबंध में संबंधित बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें