गोपेश्वर। नंदाकिनी तहसील और विकास खंड संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय जनता ने गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी को ज्ञापन सौंपकर नंदप्रयाग को पृथक तहसील और ब्लाक बनाने की मांग की। कहा गया कि उनकी एक दशक पुरानी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिस पर सांसद ने पदाधिकारियों को उनकी मांग राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, मोहन प्रसाद थपलियाल और विजय सती आदि मौजूद थे।