कर्णप्रयाग। नगर के मुख्य बाजार और सिमली रोड सहित पुजारी गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। सिमली रोड निवासी महेश खंडूरी ने कहा कि चार दिनों से पानी की समस्या बनी है। उन्होंने जलसंस्थान से आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। नगर पंचायत सभासद अनीता नेगी के अनुसार यदि जलसंस्थान पेयजल आवंटन में भेदभाव न करे तो नगर में पेयजल आपूर्ति सुलझ सकती है। वहीं जलसंस्थान के सहायक अभियंता पीके पांडे के अनुसार पेयजल लाइनों में दिक्कतों के कारण समस्या होती है, जिसे तुरंत ठीक लिया जाता है। नगर में पेयजल संकट की शिकायत का संज्ञान नहीं है।