फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बदस्तूर जारी है अवैध खनन

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर। चमोली जिले में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। तहसील प्रशासन का खनन के खिलाफ अभियान तो चला लेकिन सिर्फ तीन दिनों में दो बजरी के ट्रक पकड़ने के बाद थम गया, जबकि जिले में बिरही नदी और अलकनंदा नदी के किनारे जयकंडी में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। यही नहीं बिरही नदी में बिरही जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी ही खनन कर रही है।
विज्ञापन

निजमुला घाटी में बिरही नदी में खनन जोरों पर है। यहां खनन करने वाले पत्थरों को तोड़कर अन्यत्र इकट्ठा कर बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि खनन माफिया रात में भी नदी में खनन करते हैं। लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि जिले के नदी-नालों में खनन हो रहा है, जयकंडी में अवैध खनन तहसील प्रशासन की नाक के नीचे जारी है, लेकिन प्रशासन देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

अवैध खनन करने वाले लोगों की धर-पकड़ की जा रही है। खनन के विरोध में अभियान जारी है। अलकनंदा में अवैध खनन करने वालों के चालान काटे गए हैं। बिरही नदी में हो रहे खनन पर शीघ्र अंकुश लगाया जाएगा। जल्द आकस्मिक छापेमारी शुरू की जाएगी। - अवधेष कुमार सिंह, एसडीएम, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें