नंदप्रयाग (चमोली)। जिलासू को तहसील बनाने की घोषणा पर नंदप्रयाग के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने नंदप्रयाग में विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। कहा गया कि यदि जिलासू के बजाय नंदप्रयाग को तहसील नहीं बनाया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीआर मुनियाल ने कहा कि जिलासू तहसील बनने से कुछ ही गांवों को लाभ मिल पाएगा। दूसरी तरफ नंदप्रयाग तहसील बनने से ग्राम पंचायत कमेड़ा, बारों, खड़गोली, थिरपाक, पज्यांणा, बातोली, चटंग्याला, तेफना, ग्वाला, सुनाली, कंडारा, जैंटी, भदकोटी, हिंडोली, नौली, कोटी, मंगरोली, रामबोरी, सेम, सोनला, नौली तल्ला, हड़कोटी, ढुंग्ड्वाली, तल्ला जैंटी, उमराकोट, बेडाणू, देवलीबगड़, कफकोली, भरतपुर, भदोड़ा, संगूड़, त्रिशूला, कफलखेत, मासौं, चेपड्यों, देवर कनेरी व दादर गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा।
इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष शक्ति पाल सिंह, जगदीश प्रसाद सती, नरेंद्र कठैत, चंदन रौतेला, रविंद्र रावत, तेजवीर कंडेरी, कैलाश राय, भुवन चंद्र सती, भारत भूषण आदि मौजूद थे।