फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेटीसी कर रही अब नायब रावल की नियुक्ति पर मंथन

Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) वी केशवन नंबूदरी की गिरफ्तारी के बाद नायब रावल ईश्वर नंबूदरी का रावल बनना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में बदरी-केदार मंदिर समिति के सामने दिक्कत यह है कि नायब रावल कौन होगा। यात्राकाल के दौरान रावल की तबियत बिगड़ने पर मंदिर की पूजा अर्चना की जिम्मेदारी नायब रावल ही संभालते रहे हैं। ऐसे में बीकेटीसी ने नायब रावल की नियुक्ति पर विचार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बदरीनाथ धाम 10 हजार 170 फुट की उंचाई पर स्थित है। यहां मौसम कब करवट बदल दे, यह कहना मुश्किल है। ऐसी स्थिति को देखते हुए यात्राकाल में पूजा-अर्चना के लिए रावल के साथ ही नायब रावल की भी नियुक्ति की जाती है। धाम में ईश्वर नंबूदरी ने वर्ष 2009 में नायब रावल का जिम्मा संभाला था। ये भी मंदिर समिति के वेतनभोगी कर्मचारी होते हैं। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि रावल की नियुक्ति के बाद शीघ्र नंबूदरी समुदाय के व्यक्ति को नायब रावल का जिम्मा सौंपा जाएगा। यात्राकाल में रावल के साथ नायब रावल का होना बेहद जरूरी है। इस पर भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें