फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी को हटाओ

Sun, 22 Sep 2013 05:38 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग स्थित मंडल पुलिस चौकी में तैनात प्रभारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि चौकी प्रभारी उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग केदारनाथ और बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी यात्रियों से भी वसूली कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में विपिन नायर, दिगंबर बिष्ट, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, पुष्पा देवी, आनंद सिंह, बीना देवी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। इधर, थानाध्यक्ष मुकेश चौहान का कहना है कि रविवार को वह स्वयं क्षेत्र में जाएंगे। मामले की जांच करने के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें