फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में खुला, पांच दिन बाद शुरू हो पाई वाहनों की आवाजाही, ये राजमार्ग अभी भी बंद

Fri, 28 Jul 2023 05:00 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर निकेश ने बताया कि हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक पुल निर्मित किया गया। पाताल गंगा में भी हाईवे पर आया टनों मलबा साफ कर दिया गया है। पांडुकेश्वर से आगे हाईवे की हिल कटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
गोचर के कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को आवाजाही के लिए खुल गया है। बीआरओ के अधिकारी-कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार देर रात्रि तक बेराजकुंज में मोटर पुल का निर्माण किया, जिसके पश्चात शुक्रवार सुबह हाईवे के दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। जिससे जोशीमठ और गोपेश्वर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


अब हाईवे ऋषिकेश से पांडुकेश्वर तक वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर निकेश ने बताया कि हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक पुल निर्मित किया गया। पाताल गंगा में भी हाईवे पर आया टनों मलबा साफ कर दिया गया है। पांडुकेश्वर से आगे हाईवे की हिल कटिंग की जा रही है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद
कर्णप्रयाग। शुक्रवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर बंद रहा। इस दौरान नगर क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर भी व्यापक असर पड़ा। उधर, कर्णप्रयाग-नैनीताल और कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग भी कई स्थानों पर अवरुद्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा
बृहस्पतिवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तड़के से ही कमेड़ा और गलनाऊं में बंद रहा। प्रात: दस बजे यातायात बहाल हो गया था, लेकिन गलनाऊं में शाम छह बजे तक भी यातायात बहाल नहीं हो पाया था। यहां पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा हुआ है, जिसे साफ करने के लिए बीआरओ ने एक जेसीबी लगा रखा है।

राजमार्ग के अवरुद्ध होने से कर्णप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दूध, सब्जी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित रही। उधर, कर्णप्रयाग-नैनीताल राजमार्ग भी जखेड गदेरा और सिरोली में दोपहर तक बंद रहा। जबकि कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग नारायणबगड़ से आगे बंद पड़ा है।

ये भी पढ़ें...डॉग लवर ध्यान दें: कुत्ता पालने के लिए पड़ोसी से लेनी होगी NOC, ये नियम भी करने होंगे अब फॉलो

मूल्यागांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
श्रीनगर। मूल्यागांव के पास भूस्खलन के कारण मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। शुक्रवार शाम पांच बजे भूस्खलन होने से राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। बीआरओ ने मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया है लेकिन स्थिति को देखते हुए शुक्रवार तक मार्ग खुलने की उम्मीद कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें