हाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा
बृहस्पतिवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तड़के से ही कमेड़ा और गलनाऊं में बंद रहा। प्रात: दस बजे यातायात बहाल हो गया था, लेकिन गलनाऊं में शाम छह बजे तक भी यातायात बहाल नहीं हो पाया था। यहां पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा हुआ है, जिसे साफ करने के लिए बीआरओ ने एक जेसीबी लगा रखा है।
राजमार्ग के अवरुद्ध होने से कर्णप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दूध, सब्जी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित रही। उधर, कर्णप्रयाग-नैनीताल राजमार्ग भी जखेड गदेरा और सिरोली में दोपहर तक बंद रहा। जबकि कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग नारायणबगड़ से आगे बंद पड़ा है।
ये भी पढ़ें...डॉग लवर ध्यान दें: कुत्ता पालने के लिए पड़ोसी से लेनी होगी NOC, ये नियम भी करने होंगे अब फॉलो
मूल्यागांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
श्रीनगर। मूल्यागांव के पास भूस्खलन के कारण मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। शुक्रवार शाम पांच बजे भूस्खलन होने से राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। बीआरओ ने मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया है लेकिन स्थिति को देखते हुए शुक्रवार तक मार्ग खुलने की उम्मीद कम है।