फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड यात्रा पर आए हरभजन सिंह भी फंसे

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा बाधित होने के चलते जोशीमठ में ठहरे हुए हैं। उन्होंने रविवार का दिन आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में बिताया। हरभजन को रविवार को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाना था, लेकिन भारी बारिश के चलते वह जोशीमठ से आगे नहीं बढ़ पाया। हरभजन के साथ पंजाब से आठ सदस्यीय दल आया हुआ है। हरभजन के प्रशंसक भारी बारिश के बावजूद भी उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन हरभजन के आईटीबीपी कैंपस के अंदर ही रखने से उन्हें मायूसी हाथ लगी। हरभजन ने दोपहर बाद आईटीबीपी के जवानों के साथ बैटमिंटन भी खेल। वह शनिवार को देर रात्रि जोशीमठ पहुंचा था। मौसम साफ हुआ तो सोमवार को वह हेमकुंड के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें