कर्णप्रयाग। किशोरी को भगाने कर ले जाने के आरोप में एक युवक को जेल भेज दिया गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
नायब तहसीलदार राकेश पल्लव के अनुसार, कि ग्वाड़-डुंगरी निवासी एक व्यक्ति ने 23 जनवरी को तहरीर दी थी। इसमें दो युवकों को नामजद करते हुए उन पर आरोप लगाया गया था कि वे उसकी पुत्री को भगा ले गए हैं। कहा गया है कि बीते 19 जनवरी को उसकी बेटी जो जीआईसी नैंणी में कक्षा दसवीं में पढ़ती है, को पुड़ियाणी निवासी अरविंद अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान अन्य युवक सुभाष भी साथ था। बताया गया है कि वे 19 जनवरी को युवक के घर पर ही रहे, जबकि 20 जनवरी को थराली के रास्ते गरुड़ पहुंचे। वहां से वाहन बुक करते हुए ये पंतनगर पहुंचे। युवक और युवती तीन दिन वहां रहे। धन खत्म होते हुए युवक, किशोरी को लेकर रुद्रप्रयाग के नौला गांव अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने 25 जनवरी को उक्त गांव पहुंचकर युवक और किशोरी को बरामद कर लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363, 366 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है, लेकिन दूसरे युवक के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी को महिला सुधार गृह कोटद्वार भेज दिया गया है।