फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण क्लब ने दर्ज की जीत

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी (चमोली)। सोमवार को खेले गए क्रिकेट मैच में लक्ष्मी नारायण क्लब हाट और सीसीएमपी रैतोली की टीम के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। मैच में लक्ष्मी नारायण क्लब ने 14 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एसडी मैदान में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन हाट और रैतोली क्रिकेट क्लबों के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर लक्ष्मी नारायण क्लब ने पहले खेलने का फैसला लिया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम के खिलाड़ी पिच पर अधिक देर तक नहीं टिक पाए। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 115 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए रैतोली की संपूर्ण टीम लक्ष्मी नारायण क्लब के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी। 14 ओवर में मात्र 100 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। विजेता टीम की ओर से राकेश पंवार चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें