फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेलो नृत्य पर देर रात तक थिरकते रहे कदम

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। दीपावली की रात मंगलवार को चांदुपर पट्टी के भलसो गांव में पारंपरिक भेलो नृत्य दीपावली का विशेष आकर्षण रहा। भेलो में ग्रामीणों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। रात को खाने के बाद सभी ग्रामीण अपने घरों से मशाल लेकर पंचायत चौक पर एकत्र हुए और फिर सबने मां भगवती के स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंक्तिबद्ध होकर भेलो नृत्य शुरू हुआ। अलग-अलग भाव भंगिमाओं में नृत्य, ढोल-दमाऊं की थाप और भेलो गीत गा रही टोली के सुर-ताल ने ग्रामीणों को देर रात तक बांधे रखा। बुजुर्ग माया राम खंडूरी, उदय सिंह नेगी और वचन सिंह ने बताया कि भेलो नृत्य से पूर्व मां भगवती की पूजा की जाती है। बुजुर्गों की इस परंपरा को युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। आदिबदरी कस्बे में भी दीपावली पर मनाई जाने वाली अल्पना एपड़ का लोगों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें