फोटो
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला स्तरीय चयन ट्रायल में बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। ट्रायल के अंतिम दिन 9 से 10 आयु वर्ग के 96 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। योजना के अंतर्गत 8 से 14 आयु वर्ग के 150 बालक और 150 बालिकाओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाना है। चयन समिति के संयोजक/जिला खेल अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए चयनित खिलाड़ी को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एनएस नेगी, लता झिंक्वाण, संगीता नेगी, सुनीता, सीमा पुंडीर, बबीता, बसंती फरस्वाण और रेखा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद