फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पाॅलिटेक्निक गैरसैंण और कुलसारी में 95 फीसदी सीटें खाली

Fri, 10 Jul 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल और कंप्यूटर साइंस ट्रेड हो रहे हैं संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। राजकीय पाॅलिटेक्निक गैरसैंण और कुलसारी में प्रथम काउंसिलिंग के बाद अभी तक अधिक संख्या में सीटें रिक्त हैं। दोनों संस्थानों में 95 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं इन संस्थानों में आसानी से प्रवेश ले सकते हैं। गैरसैंण पाॅलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल ट्रेड में केवल एक प्रवेश हुआ है जबकि कुलसारी में सिविल में छह और कंप्यूटर साइंस में तीन सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। वहीं पाॅलिटेक्निक संस्थानों में अब द्वितीय काउंसलिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कुलसारी में वर्तमान में सिविल और कंप्यूटर साइंस ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान में दोनों ट्रेडों के लिए 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं जबकि गैरसैंण में इलेक्ट्रिकल और सीएस ट्रेड संचालित किए जाते हैं। यहां दोनों ट्रेडों में 32-32 सीटें निर्धारित हैं। संस्थान में प्रथम काउंसिलिंग के बाद कुलसारी पॉलीटेक्निक में सिविल में छह और कंप्यूटर साइंस में तीन सीटों पर ही आवेदन आए हैं जबकि पाॅलिटेक्निक गैरसैंण में इलेक्ट्रिकल ट्रेड में केवल एक प्रवेश ही हो पाया है। संस्थान के अनुसार अंतिम काउंसिलिंग में ही अधिकतर सीटों पर आवेदन होता है। कुलसारी पाॅलिटेक्निक के प्रधानाचार्य महेंद्र टम्टा ने बताया कि संस्थान में द्वितीय काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। काउंसिलिंग कराकर छात्र-छात्राएं यहां आसानी से प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें