फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बन पा रहे गोल्डन कार्ड, अनियमित बिजली बनी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। ब्लाक के कोट-कंडारा क्षेत्र में दो माह से बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। दिनभर बिजली गुल होने से उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। लोगों ने बिजली की आपूर्ति सुचारु न होने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोट-कंडारा की प्रधान देवेंती रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्पाल सिंह बिष्ट, मनोज रावत आदि का कहना है कि कोट-कंडारा, सुनाली, जैंटी, बांतोली, नौली, हिंडोली सहित आसपास के गांवों के लिए बिजली चमोली विद्युत सब स्टेशन से की जाती है। पिछले दो माह से सुबह नौ बजे बिजली गुल हो जा रही है जो शाम पांच बजे के बाद आ रही है। कई बार रातभर बिजली नहीं आती। कोट-कंडारा में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) सेंटर चलाने वाले राकेश पंत ने बताया कि लोग सेंटर में गोल्डन कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन बिजली न होने से लोगों को घंटों खड़े रहकर लौटना पड़ रहा है। वहीं मामले में ऊर्जा निगम चमोली के एसडीओ से फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें