कर्णप्रयाग। डिम्मर-टटासू-कैलापणी मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई जिसमें एक युवक घायल हो गया। डिम्मर-टटासू-केलापाणी मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में दलवीर सिंह (39) पुत्र देव सिंह निवासी केलापाणी, कर्णप्रयाग घायल हो गया है। युवक को 108 आपातकालीन वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डा. वीपी पुरोहित ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।