फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए दूसरे दिन भी क्रमिक धरने पर डटे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अपने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग पर कनोल गांव के ग्रामीणों का क्रमिक धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने का एलान किया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने धरना स्थल पर एक सभा आयोजित की। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी ने कहा कि वर्ष 2016 से पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की ओर से साढ़े दस किलोमीटर छुरागाड-कनोल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है, जिससे आज भी ग्रामीणों को बारह किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने 18 फरवरी को गोपेश्वर नगर में जुलूस प्रदर्शन और 19 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर दीवान सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, गब्बर सिंह, नारायण सिंह, खिलाप सिंह, राजेंद्र सिंह, खीम सिंह और नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें