फोटो-
ज्योतिर्मठ। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तपोवन की ओर से रविवार को सुभाई गांव भविष्य बदरी में जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ दवा भी वितरित की गई। साथ ही मरीजों की खून, हीमोग्लोबिन और शुगर की भी जांच की गई। डॉ. कैलाश चंद्र द्वारा कुछ मरीजों की मर्म चिकित्सा भी की गई। शिविर में 90 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल फरस्वाण, महिला मंगलदल अध्यक्ष तनुजा देवी, फार्मासिस्ट अमित शुक्ला, नंदी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद