फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में बारिश और हेमकुंड में हुई बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में बारिश हुई जबकि हेमकुंड साहिब, नीलकंठ पर्वत, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, घांघरिया के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में सुबह से चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश, बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम में बारिश हुई जबकि हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी से धामों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, घांघरिया में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हुआ। निचले क्षेत्रों में बारिश से लोगों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई है, जिससे काश्तकार मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें