फोटो
गौचर। हंस फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 80 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। मरीजों को निशुल्क दवा और चश्मे बांटे गए। जनकल्याण लोक सेवा समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में 20 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। उन्हें आपरेशन के लिए हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली के लिए रेफर किया गया। फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर दीपक गुसाईं ने बताया कि रेफर किए गए मरीजों को सात दिसंबर की सुबह दस बजे सतपुली ले जाया जाएगा। शिविर में डाॅ. प्रशांत जुगरान ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार व अन्य सहयोगी मौजूद थे। संवाद